लखनऊ

रिश्तों पर जमी बर्फ 24 साल बाद पिघली, मायावती ने किया मुलायम का अभिनंदन, कहा- ये हैं असली नेता

गेस्ट हाउस कांड की कड़वी यादें भूल एक मंच पर आए माया और मुलायम मायावती ने कहा-मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह को ऐतिहासिक जीत मिलेगी मायवती ने पीएम मोदी पर भी साधा निशाना  
less than 1 minute read
Apr 19, 2019
Mulayam
LIVE मायावती ने रचा इतिहास, गेस्ट हाउस कांड भूलकर मुलायम का 12 बार नाम लेकर.. आगे जो बोला सबके लिए हैरान कर देने वाला था

मैनपुरी। मैनपुरी के सियासी रण में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली शुरू हो चुकी है। 24 साल बाद एक बार फिर मुलायम सिंह यादव के साथ मायावती ने सियासी मंच साझा किया है। मंच पर मुलायम और मायावती की कुर्सियां पास पास हैं। मुलायम सिंह के पहुंचते ही मायावती खड़ी हो गई। इस दौरान मायावती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। मायावती ने कहा कि मुलायम ही पिछड़े वर्गों के असली नेता हैं। वह (मुलायम) पीएम नरेंद्र मोदी की तरह फर्जी पिछड़े वर्ग के नेता नहीं है। नकली व्यक्ति पिछड़े वर्गों का भला नहीं कर सकता है। पिछड़े वर्ग के नेता मुलायम सिंह यादव को आप जिताकर संसद भेजिए। इस चुनाव में असली और नकली के बीच पहचान जरूरत है. नकली लोगों से धोखा खाने से बचे। इस दौरान मायवती ने कई बार मुलायम सिंह का नाम लिया।

2 जून 1995 को हुआ था गेस्ट हाउस कांड

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यहां पर उमड़ी भीड़ से साफ है कि आप लोग सपा संरक्षक मुलायम जी को भारी संख्या में जिताकर संसद भेजेंगे। मायावती ने कहा कि 2 जून, 1995 के गेस्टहाउस कांड को भुलाकर हम एक साथ आए हैं. कभी-कभी कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। मुलायम सिंह जी ने पिछड़े लोगों को जोड़ा है। वह (मुलायम) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह फर्जी पिछड़ी जाति के नहीं हैं।

Updated on:
19 Apr 2019 08:15 pm
Published on:
19 Apr 2019 01:32 pm