लखनऊ

उपचुनाव से ठीक पहले मायावती ने बुलाई बसपा नेताओं की बैठक, होने जा रहा यह बड़ा ऐलान, मची हलचल

-मायावती ने आज मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक बुलाई है - बैठक में बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसद और जोनल कोऑर्डिनेटर को बुलाया है

2 min read
Jul 02, 2019
mayawati
उपचुनाव से ठीक पहले मायावती ने बुलाई बसपा नेताओं की बैठक, होने जा रहा यह बड़ा ऐलान, मची हलचल

लखनऊ. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) लगातार हार का मंथन कर रही है। इसके तहत मायावती ने आज मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसद और जोनल कोऑर्डिनेटर को बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के दौरान मायावती देशभर में बसपा का विस्तार करने, नई रणनीति बनाने, उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तैयारियों और पार्टी में बदलाव को लेकर चर्चा करेंगी।

पहले दिन करेंगी यह काम

बसपा प्रमुख पहले दिन बरेली, चित्रकूट, कानपुर, झांसी, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा व अलीगढ़ मंडल की बैठक करेंगी। जानकारी के मुताबिक 12 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तैयारियों, 17 ओबीसी जातियों को एससी में शामिल करने और उपचुनाव से पहले ही इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने के निर्देश दिए जा सकते है।

6 जुलाई को करेंगी इन जगहों पर बैठक

इसके बाद 6 जुलाई को लखनऊ के साथ इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती व फैजाबाद मंडल की बैठकें करेंगी। बता दें कि मायावती ने सपा से गठबंधन तोड़कर खुद उप चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह इन दिनों लखनऊ में हैं और संगठन को सक्रिय करने को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं।बसपा सुप्रीमो विधानसभा उप चुनाव वाले क्षेत्रों में सेक्टर व बूथ कमेटियां चुनाव से पहले कराना चाहती हैं। इसके लिए सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिया जा चुका है। बसपा सुप्रीमो ने पूरे यूपी को चार सेक्टरों में बांटा है। वहीं इसके साथ ही यूपी में 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तैयारियों संबंध में भी जरूरी दिशा-निर्देश देंगी।

Published on:
02 Jul 2019 11:38 am