लखनऊ

Budget 2026 Update: यूपी में कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को राहत; दवाइयां हुई सस्ती

Budget 2026 Update: बजट में फार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये और 'बायो-फार्मा शक्ति' योजना का ऐलान किया गया है। जिससे मासिक इलाज खर्च 20 से 30% कम होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
Budget 2026 Update: कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को राहत। फोटो सोर्सः Video Grab

Budget 2026 Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि डायबिटीज (शुगर) और कैंसर जैसी गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों की दवाएं आम लोगों को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएं।

ये भी पढ़ें

धार्मिक नगरी में देह के धंधे का पर्दाफाश; गेस्ट हाउस प्रबंधक, एक ग्राहक और 3 महिलाएं पकड़ी

Budget 2026 Update in Hindi: फार्मा उद्योग में 10 हजार करोड़ के निवेश का प्रावधान

वित्त मंत्री ने बताया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए फार्मा सेक्टर को और मजबूत किया जाएगा। बजट में फार्मा उद्योग में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है, जिससे दवाओं के निर्माण और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बजट में दवा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बायो-फार्मा शक्ति की भी घोषणा की गई है। सरकार का मानना है कि इस पहल से देश में दवाओं का उत्पादन बढ़ेगा, लागत कम होगी और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाखों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

Budget 2026 Update: दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों के दौरान कैंसर और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों, खासकर डायबिटीज के मामलों में चिंताजनक (अलार्मिंग) बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है। ऐसे हालात में केंद्र सरकार के बजट में दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के फैसले से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Union Budget 2026 Update In Hindi: मासिक इलाज खर्च 20 से 30% कम होने की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के बाद यूपी के मरीजों का मासिक इलाज खर्च 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जिससे कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हजारों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

समय से नहीं हो सकेंगे पंचायत चुनाव; करना पड़ सकता है अगले साल तक का इंतजार! वजह भी आई सामने

Also Read
View All

अगली खबर