लखनऊ

10 रुपये में खरीदे 12 वाट का LED बल्ब, 3 साल की मिलेगी गारंटी, एक परिवार को मिलेंगे 5 बल्ब, ऐसे खरीदें

भारत सरकार की ग्राम उजाला योजना का मकसद पुराने पीले बल्क को हटाकर एलईडी (LED) बल्ब लगाए जाएं। जिससे कि बिजली बचे और कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके। एलईडी बल्ब से बिजली बिल की बचत होती है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि बल्ब की इतनी कम कीमत होने के कारण भी सरकार इसमें कोई सहायता या सब्सिडी नहीं दे रही है।

2 min read
Feb 07, 2022

12 watt-7watt bulb in 10rs: वर्तमान समय में घरों में एलईडी बल्ब काफी ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। एलईडी बल्बों के इस्तेमाल से काफी बिजली की बचत होती है। लेकिन खुले बाजार में उच्चकोटि के एलईडी बल्ब की कीमत काफी ज्यादा होती है। अगर आपसे कहा जाए कि आपको केवल 10 रुपये में 12 वाट तक का एलईडी बल्ब मिल सकता है, तो शायद आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा। लेकिन ये एकदम सच है। सस्ते एलईडी बल्ब की योजना केंद्र सरकार ने शुरू की है और इन बल्बों पर 3 साल की गारंटी भी दी जा रही है। आप ये बल्ब कैसे ले सकते हैं आइए बताते हैं।

इन राज्यों में है योजना

केंद्र सरकार उजाला योजना अभी सरकार उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में चला रही है। अभी सिर्फ यहां के गांवों के लोग 12 वॉट का एलईडी बल्ब 10 रुपये में खरीद सकते हैं। आप इस सरकारी योजना का फायदा 31 मार्च 2022 तक उठा सकते हैं। आपको बस 10 रुपये देकर बल्द खरीदना है और 50 रुपये देकर आप 5 बल्ब खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें बल्ब

ग्राम उजाला योजना के तहत सरकार बिजली की खपत को कम करना चाहती है। एलईडी बल्ब से बिजली की बचती है। बिजली मंत्रालय ने बताया कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) की सहायक कंपनी CESL ने ग्राम उजाला परियोजना के तहत 50 करोड़ बल्ब बांटने का टारगेट रखा है। ये बल्ब इस योजना के तहत लिये जा सकते हैं।

एक परिवार को मिलेंगे 5 बल्ब

सीईएसएल (CESL) बिजली की अधिक खपत करने वाले पुराने बल्बों के बदले महज 10 रुपये की कीमत में 3 साल की गारंटी के साथ हाई-क्वालिटी वाले सात वॉट और 12-वॉट के LED बल्ब उपलब्ध करा रही है। इस कार्यक्रम के एक परिवार को अधिकतम पांच बल्ब दिए जा सकते हैं। एलईडी बल्ब की इतनी कम कीमत होने के कारण भी सरकार इसमें कोई सहायता या सब्सिडी नहीं दे रही है।

Published on:
07 Feb 2022 07:13 pm
Also Read
View All