25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों को नफरत सिखाई, सिर्फ वोट के लिए भड़काया”: मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला

Om Prakash Rajbhar Congress SP: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और सपा पर मुसलमानों को नफरत सिखाने और सिर्फ वोट के लिए भाजपा के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया। यूनिवर्सिटी में जाने वाले नेताओं पर भी सवाल उठाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 25 Oct 2026, 12:21 PM IST

OP Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (PC: IANS)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने हमेशा मुसलमानों को नफरत सिखाने का काम किया और कभी भाईचारे की बात नहीं की। राजभर ने कहा कि ये दल भाजपा के खिलाफ भड़काकर सिर्फ वोट लेना जानते हैं।

राजभर ने कहा कि कांग्रेस और सपा की राजनीति का तरीका यही रहा है कि भाजपा के खिलाफ माहौल बनाकर समुदाय का वोट हासिल किया जाए। उनके मुताबिक इसी राजनीति में अब तक मुसलमान इस्तेमाल होता आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने कभी आपसी भाईचारे की बात नहीं की।

यूनिवर्सिटी में जाने पर उठाए सवाल

मंत्री ने कांग्रेस और सपा नेताओं के विश्वविद्यालयों में जाने और वहां हो रही बातों का समर्थन करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि ये नेता नफरत की भाषा बोलने और नफरत का साथ देने में मदद कर रहे हैं।