25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राहुल गांधी रात भर उनके सपनों में आते हैं’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का BJP पर हमला, रविशंकर प्रसाद को दी रिटायरमेंट की सलाह

Imran Masood Slams BJP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर वोट लूटने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर रविशंकर प्रसाद पर भी जमकर निशाना साधा। जानिए कांग्रेस सांसद ने क्या कुछ कहा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 25 Oct 2026, 11:47 AM IST

Imran Masood Statement, SP Congress Alliance,

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (फोटो - एएनआई)

Congress MP Imran Masood: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इमरान मसूद ने भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया और देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर बयान दिया था। जिसपर कांग्रेस सांसद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद पर भी करारा तंज कसा है।

'रविशंकर प्रसाद बूढ़े हो रहे हैं, रिटायर होने का समय आ गया'

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "रवि शंकर साहब बूढ़े हो रहे हैं। क्या उनके रिटायर होने का समय नहीं आ गया है? उनके बारे में बात ही क्यों करें? भाजपा को छोड़िए, राहुल गांधी रात भर उनके सपनों में आते हैं।"

दरअसल, रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी के दिन रैली आयोजित करना सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने राहुल गांधी की इस तारीख पर रैली करने की जिद की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं।

संस्थाओं को बंधक बनाने का लगाया आरोप

इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपहरण कर लिया गया है और उन्हें प्रभावी रूप से बंधक बना लिया गया है। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पीलीभीत का जिक्र किया। मसूद ने कहा कि पीलीभीत में जो कुछ भी हुआ है उसका पर्दाफाश करने में हमें कुछ दिन लगेंगे। हमने अभी अपना काम शुरू किया है।

'वोट लूटने वाले देश में आ चुके हैं'

मतदाताओं को आगाह करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि मैं बार-बार यही कहता हूं कि लोगों को अपने वोटों की रक्षा खुद करनी चाहिए। कांग्रेस लगातार मतदाता सूची और वोट के अधिकार का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस देश में अब वोट लूटने वाले आ चुके हैं, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इमरान मसूद ने लोगों से अपने वोट के प्रति जागरूक रहने की अपील की।