लखनऊ

Cabinet Expansion:नए मंत्रियों के नामों का आज हो सकता है ऐलान, सीएम दिल्ली रवाना

Cabinet Expansion:कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आज विराम लग सकता है। आज रात तक नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है। राज्य में नवरात्र पर कैबिनेट विस्तार तय माना जा रहा है। साथ ही तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में पड़ने की चर्चाएं भी तेज हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2025, 3:39 PM IST
The names of new ministers may be announced today for cabinet expansion in Uttarakhand
उत्तराखंड में नए मंत्रियों के नामों पर आज मुहर लग सकती है

Cabinet Expansion:कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से सियासी सरगर्मियां अचानक तेज हो गई हैं। दरअसल, आज सीएम धामी का ओडिशा दौरा है। शाम को सीएम दिल्ली लौटेंगे। सीएम रात्रि प्रवास दिल्ली में ही करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। यहां पर पहले से ही कैबिनेट में चार सीटें खाली चल रही थी। बीते दिनों विस सत्र के दौरान अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कैबिनेट में पांच सीटें खाली हो गई है। पहले से ही संकेत मिल रहे थे कि राज्य में नवरात्र पर कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसी बीच आज सीएम धामी के दिल्ली दौरे के चलते कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली से नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है।

तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में

उत्तराखंड में परफारमेंस के आधार पर तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है। इससे मंत्रियों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। साथ ही राज्य में चार पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा भी चल रही है। बताया जा रहा है कि संभावित दावेदार मंत्री बनने के लिए दिल्ली से दून तक की परिक्रमा में जुटे हुए हैं। राज्य में नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़ और हरिद्वार से एक-एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के पूरे आसार हैं।

केंद्रीय नेताओं से करेंगे विमर्श

सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ आज विचार विमर्श करेंगे। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही नए मंत्रियों के नामों का ऐलान हो सकता है। इसे अंतिम दौर का विचार विमर्श भी माना जा रहा है। ऐसे में नवरात्र तक राज्य में कैबिनेट विस्तार की काफी संभावना है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं।

Updated on:
25 Mar 2025, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7