लखनऊ

यूपी में शुरू जल्द होगी कैरेवान मोटर होम योजना, पर्यटकों की होगी बल्ले-बल्ले

Caravan Motor Home Scheme सरकार नई पर्यटन नीति के तहत कैरेवान मोटर होम और कैरेवान पार्क की सुविधा शुरू करने जा रही है। यह नई सुविधाएं पर्यटकों को काफी लुभाएगी। साथ ही उन्हें घर की भी याद नहीं आएगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2022, 12:40 PM IST
यूपी में शुरू जल्द होगी कैरेवान मोटर होम योजना, पर्यटकों की होगी बल्ले-बल्ले
यूपी में शुरू जल्द होगी कैरेवान मोटर होम योजना, पर्यटकों की होगी बल्ले-बल्ले

यूपी सरकार पर्यटकों के लिए नई सुविधा देने जा रही है। सरकार नई पर्यटन नीति के तहत कैरेवान मोटर होम और कैरेवान पार्क की सुविधा शुरू करने जा रही है। यह नई सुविधाएं पर्यटकों को काफी लुभाएगी। साथ ही उन्हें घर की भी याद नहीं आएगी। सरकार अभी तो दोनों योजनाओं को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बुंदेलखंड में शुरू करने जा रही है। अच्छे रिजल्ट के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में शुरू करेगी। इन दोनों योजनाओं के लिए सरकार ने निवेशकों को आमंत्रित किया है। साथ निवेशकों को कई सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। योगी सरकार की यह योजना जहां एक तरफ पर्यटकों को आकर्षित करेगी तो दूसरी तरफ यूपी में रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

कैरेवान मोटर होम क्या है जानें

कैरेवान मोटर होम विदेशों में काफी लोकप्रिय है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें घर जैसा माहौल मिलेगा। एक किचन भी होगा और आप अपना मनपसंद भोजन बना सकेंगे। कैरेवान में दो लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें सोफा-कम-बेड, फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के साथ डाइनिंग टेबल रहेगी। इसमें शौचालय भी होगा। वाहन पूरी तरह एयर-कंडीशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, आडियो-वीडियो, चार्जिंग सिस्टम और जीपीएस जैसी तमाम जरूरी सुविधाएं होंगी।

कैरेवान पार्क बनने की तैयारी

प्रदेश में ईको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्रों के साथ टूरिस्ट सर्किटों में आने वाले पर्यटकों को जल्द चलते-फिरते होटल के कमरे में ठहरकर सैर का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार नई पर्यटन नीति-2022-32 में कैरेवान मोटर होम और कैरेवान पार्क बनवाने की तैयारी में है कैरेवान पार्क में कैरेवान मोटर की पार्किंग की जा सकेगी।

निवेशक के लिए कई सुविधाएं

कैरेवान मोटर होम में अगर कोई निवेशक प्रदेश में निवेश करता है तो सरकार की तरफ 20 प्रतिशत की सब्सिडी या अधिकतम 20 लाख रुपए की छूट दी जाएगी। पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा। सरकार कैरेवान मोटर का संचालन करने वाले निवेशक को आरटीओ रजिस्ट्रेशन में भी छूट देने की योजना बना रही है।

Published on:
Also Read
View All