Weather Alert मौसम का मिजाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। सावन में बारिश जमकर होनी चाहिए पर कब और कहां झमाझम बारिश हो जाए कुछ पता नहीं है। मानसून भी अपनी मर्जी का हो गया है। मौसम विज्ञानियों को कहना है कि, अगले 72 घंटों में मानसून सक्रिय होगा। तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में मौसम का हाल बेहाल है। लखनऊ से लगे जिलों में बादल और सूरज की आंख-मिचौली चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश की संभावना है पर बाकी के चार से पांच दिन आकाश में बादल छाया रहेगा। बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश हो भी सकती है और बूंदबांदी से भी काम चल सकता है। बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी।