6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 8 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने के आसार

Weather Updates मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, प्रदेशभर में 8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Aug 2022, 12:59 PM IST

Weather Update

Weather Update

Mansoon Updates मानसून ने इस बार सबको तरसा दिया है। पर अब कुछ राहत पहुंचा रहा है। मॉनसून यूपी के जिलों पर मेहरबानी तो कर रहा है लेकिन अनुमान से कम। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, प्रदेशभर में 8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, प्रदेशभर में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी लखनऊ के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, लखनऊ में गुरुवार को बदली छाई रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। और यही हाल आस-पास के जिलों का भी रहेगा। मौसम के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पर रह सकता है। पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश चित्रकूट में हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सूबे में 24 घंटे में कुल 4.6 प्रतिशत बारिश हुई है।

बुलंदशहर में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बुलंदशहर में 38 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बस्ती और चुर्क में 24 और मेरठ में 24.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। बुधवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में 49, कानपुर में 48.3, लखनऊ में 17.2, इटावा में 19, बांदा में 24.6 और हरदोई में 6.2 मिलीमीटर बारिश के साथ बहराइच, झांसी, उरई, बरेली, फुर्सतगंज में छिटपुट बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag alert : मौसम विभाग का दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

अयोध्या में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

अयोध्या में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी गुरुवार को तापमान सामान्य रहेगा। शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अगले तीन दिन यूपी के 54 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम