लखनऊ

बिजली चोरों पर दर्ज होंगे केस:बकाएदारों पर भी कसेगा शिकंजा,यूपीसीएल ने बनाई रणनीति

Strictness of Energy Corporation:बिजली चोरों पर अब सख्त कार्रवाई होने वाली है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एमडी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही टीमें छापेमारी अभियान चलाने जा रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 12:27 PM IST
Representative Image
Representative Image

Strictness of Energy Corporation:बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने उत्तराखंड में सख्त रणनीति तैयार कर ली है। राज्य में बिजली चोरी के मामलों में एफआईआर भी दर्ज होगी। बिजली का बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे और कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज होने वाली है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों को सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि सभी डिवीजन के अधिकारी विजिलेंस टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी वाले क्षेत्र चिन्हित किए जाएं। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएं। साथ बिल जमा नहीं करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाए। इन्हें नोटिस जारी करते हुए बकाये की वसूली की जाए।

बकाएदारों को जाएगी कॉल

ऊर्जा निगम के एमडी ने अधिकारियों से कहा कि बकाएदारों कनेक्शन काटने से पहले फोन के माध्यम से भी सूचित करें। ताकि उन्हें बिल जमा कराने का एक अंतिम मौका दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बिजली भार बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करें। सभी मुख्य अभियंता सप्ताह में कम से कम दो बार अधीनस्थ अवर अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचालन संबंधित बिन्दुओं पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।

Updated on:
4 Jan 2025, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7