लखनऊ

अब अतीक अहमद की बारी, सीबीआई ने कसा शिकंजा, इन जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

सीबीआई (CBI) ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atique Ahmed) पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2019, 3:34 PM IST
Atique Ahmed
Atique Ahmed

लखनऊ. अवैध खनन (Illegal Mining) मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) व चीनी मिल घोटाले (Sugar Mill Scam) में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के करीबियों के बाद अब सीबीआई (CBI) ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atique Ahmed) पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अहमदबाद जेल में कैद चल रहे अतीक अहमद के लखनऊ व प्रयागराज समेत छह ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एक व्‍यापारी के अपहरण और उसे जेल में लाकर प्रताड़ित करने व उसकी प्रापर्टी हथियाने की घटना की जांच से जुड़ी है। इसके चलते सीबीआई ने पूर्व सांसद व उनके सहयोगियों के लखनऊ और इलाहाबाद सहित 6 ठिकानों पर छापेमारी की है।

छापेमारी के दौरान पीएसी तैनात-

सीबीआई द्वारा बुधवार सुबह ही पूर्व सांसद अतीक अहमद के छह ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंच गई। छापेमारी के दौरान पीएसी को भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई अतीक के करीबी रेहान खान के घर भी पहुंची है। करीब पांच गाड़ियों में पीएसी, तीन गाड़ियों में आरएएफ के साथ कई स्थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।

यह है मामला-
दरअसल देवरिया जेल में रहते हुए अतीक अहमद अपने गुर्गों के जरिए अपहरण व फिरौती जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा था। बीते वर्ष 26 दिसंबर को लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अतीक के गुर्गों ने अपहरण कर लिया था। उसे देवरिया जेल ले जाया गया जहां उसकी खूब पिटाई की गई व करोड़ों रुपए की प्रापर्टी जबरन अपने और करीबियों के नाम करा ली। जिसके बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने कई बार देवरिया जेल जाकर कैदियों, बंदीरक्षकों और जेल अधिकारियों से पूछताछ की।

होटलों को बना रखा था ठिकाना

सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अप्रैल 2017 से देवरिया जेल में आने के बाद अतीक के तमाम गुर्गे और करीबियों ने भी अलग-अलग होटलों में ठिकाना बना रखा था। उनके जरिए कई बड़े कारोबारियों को देवरिया जेल में बुलाया जाता था और उनसे रंगदारी वसूली जाती थी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप