लखनऊ

नौकरी खोने वालों का दो साल तक पीएफ भरेगी केंद्र सरकार, वित्त मंत्री का ऐलान

Central Government Big Relief said Will Fill pf Of Those who Lost Job- कोरोना काल (Corona Virus) में नौकरी खोने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जो लोग कोरोना संकट के दौरान बेरोजगार हो गए उनका पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)ने यह ऐलान किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2021, 9:44 AM IST
Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman

लखनऊ. Central Government Big Relief said Will Fill pf Of Those who Lost Job. कोरोना काल (Corona Virus) में नौकरी खोने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जो लोग कोरोना संकट के दौरान बेरोजगार हो गए उनका पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)ने यह ऐलान किया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए 2021 में मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।

केंद्र की 16 योजनाओं में रोजगार

शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘उभरते सितारे फंड’ लॉन्च किया गया। इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों के लिए 2022 तक नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारी के पीएफ हिस्से का भुगतान करेगी, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दीं, लेकिन उन्हें औपचारिक क्षेत्र में छोटे पैमाने की नौकरियों में काम करने के लिए फिर से बुलाया गया है। इन इकाइयों का ईपीएफओ में पंजीकरण होने पर ही कर्मचारियों को यह सुविधा दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर किसी जिले में औपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले 25 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिक अपने मूल शहर लौटे हैं, तो उन्हें केंद्र की 16 योजनाओं में रोजगार दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप