लखनऊ

यूपी में तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती महातूफान ‘सागर’, 20 से ज्यादा राज्‍यों में अलर्ट जारी

भारत देश के उत्तर प्रदेश सहित 18 से अधिक राज्यों में महातूफान 'सागर' के मंडराने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 3:38 PM IST
Chakravarti Maha Toofan Sagar coming soon in UP
यूपी में तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती महातूफान 'सागर', 20 से ज्यादा राज्‍यों में अलर्ट जारी

लखनऊ. भारत देश के उत्तर प्रदेश सहित 18 से अधिक राज्यों में महातूफान 'सागर' के मंडराने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की जा रही है। मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब लखनऊ के मौसम विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि आने वाले तीन दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तूफान, या महातूफान 'सागर' के संबंध में उत्तर प्रदेश तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को अलर्ट जारी किया गया है।

मछुआरों से अनुरोध किया गया

मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में महातूफान 'सागर' के थोड़े मजबूत होने या फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। दक्षि‍ण और पश्‍च‍िमी राज्‍यों के तटीय इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं महातूफानी 'सागर' हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचने की सम्भवना है। मछुआरों से अनुरोध किया गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान नदीयों के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं।

विभाग ने दी यह चेतावनी

लखनऊ के मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बताया गया है कि यह तूफान आधी रात को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना हो सकती है। इसके साथ ही विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तरी उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज हवाओं के साथ चक्रवाती महातूफान 'सागर' आ सकता है। बताया जा रहा है कि तूफान की वजह से यूपी के सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, लखनऊ औऱ महाराजगंज प्रभावित हो सकते हैं।

शाम या रात में आधी आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शाम या रात में आधी आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। लिहाजा, दिन में आप गर्मी से की समस्या से परेशान भी हो सकते है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो दिन फिर से पड़ सकते हैं भारी

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। जिस तरह से मौसम विभाग की एक के बाद एक भविष्यवाणियां सही साबित हो रही हैं। उसे देखते हुए लोगों के लिए अगले दो दिन फिर से भारी पड़ सकते हैं।

Updated on:
5 Jul 2018, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप