लखनऊ

ये यूनिवर्सिटी दे रहा है 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप, यूपी के छात्रों के लिए सुनहरा मौैका

यूपी से बाहर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सुनहरा मौका लाया है।

2 min read
Dec 22, 2017

लखनऊ. यूपी से बाहर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सुनहरा मौका लाया है। यूनिवर्सिटी की ओर से CUSAT (सीयूसैट) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 100% तक की स्कॉलरशिप भी है। इस टेस्ट के जरिए ये यूनिवर्सिटी 800 छात्रों को लेगा जिसमें 300 छाट्र इंजीनियरिंग व 500 छात्र नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए होंगे। इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रभदीप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में दी। उनके मुताबिक CUSAT (सीयूसैट) में क्वालिफाइंग नंबर लाने वाले छात्रों को भी पांच प्रतिशत तक फीस में छूट मिलेगी।

निशुल्क करियर काउंसलिंग पोर्टल शुरू

इस दौरान निशुल्क करियर काउंसलिंग के वेब पोर्टल की भी शुरुआत की गई। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.cuchd.in पर जाकर एप्लाई करना होगा। वहीं CUSAT (सीयूसैट) परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए यूपी में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत छह शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे।

इंजीनियरिंग के हैं 16 ट्रेड

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीटेक के अंतर्गत कंप्यूटर विज्ञान, मकैनिकल, ऑटोमोबाईल, ऐरोस्पेस, पैट्रोलियम, इलैक्ट्रिकल, ईलोट्रोनिक्स, सिविल, ईलेक्ट्रोनिक्स एंड कमियूनिकेशन समेत 16 ट्रेड हैं। इसके अलावा एम.बी.ए., होटल मैनेजमेंट, ट्रैवल एंड टूरिज्म, आर्किटेक्चर, एनिमेशन, फि़ल्म स्टडीज़, जर्नलिज़्म एंड मांस कमियूनिकेशन, फ़ाईन आर्टस, फ़ैशन डिज़ायनिंग, बी.बी.ए., बी.कॉम, बी.सी.ए, लॉअ, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, फिजिकल एजुकेशन, एग्रीकल्चर व बी.एड के कोर्सेज हैं।

यूपी के छात्र सबसे आगे

यूपी के विद्यार्थिओं की रिसर्च के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धिओं के बारे में प्रो. सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल तृतीय वर्ष में पढ़ रहे गोरखपुर के राजेश व इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन की छात्रा सहारनपुर की सुनीता कुमारी ने दिल्ली टैक्निककल यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गो कार्ट रेसिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर उत्तर प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। प्रोफेसर प्रभदीप ने र प्रदेश से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रही लखनऊ निवासी कंप्यूटर साईंस इंजीनीयरिंग की छात्रा अवि अग्रवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उक्त छात्रा को कॉगनीजैंट, टैक महिन्द्रा, विपरो व न्यू जैन जैसी आई. टी क्षेत्र की प्रमुख बहु- राष्ट्रीय कंपनीयों ने नौकरी के लिए चुना है। इसी तरह कानपुर वासी एम.बी.ए के छात्र बलजीत को नित्यो इनफोटैक, एस.एल फाइनैंस व फरोनेसिस जैसी प्रसिद्ध बहु-राष्ट्रीय कंपनियों ने प्लेसमेंट ऑफर प्रदान की है।

Published on:
22 Dec 2017 04:56 pm
Also Read
View All