
ritesh singh
लखनऊ:-आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या व आषाढ़ चौमासी चौदस के अवसर पर नमोस्तुते माँ गोमती के तत्वाधान में आयोजित आदि माँ गोमती महाआरती से वर्षा ऋतू की उपस्तिथि में मनकामेश्वर उपवन घाट की अलौकिता अपने चरम को स्पर्श कर रही थी। पुनीत संध्या पर मनकामेश्वर मठ-मंदिर की प्रमुख महंत देव्या गिरि ने आदि माँ गोमती महाआरती की। आषाढ़ अस्ठानिका विधान समाप्ती की पूर्वसंध्या पर आयोजित इस गोमती आरती के मौके पर घाटों को वर्षा ऋतु के पुष्पों व हज़ारों दियो से सुशोभित किया गया था। देवगुरु बृहस्पति का दिन गुरुवार होने के कारण आदि माँ गोमती महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही इस कार्यक्रम के दूसरे हिस्से मे सायं चार बजे मनकामेश्वर उपवन घाट पर महन्त देव्यागिरि ने पीपल, बरगद,पाकड़, आम व महुआ का पौधरोपण कर पंचवटी वाटिका की नीव रखी इस अवसर पर सिविल अस्पताल के निर्देशक डॉ.हिम्मत सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सिविल अस्पताल एवं डॉ आशुतोष कुमार दुबे सुप्रिटेंडेंट सिविल अस्पताल ने भी वृक्षों का रोपण किया।
11 वेदिया पर की गई आदि माँ गोमती विश्व कल्याण महाआरती।
नमोस्तुते माँ गोमती एवं मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत दिव्यगिरी महाराज ने मुख्य मंच से माँ गोमती की महा आरती की। पंडित शिवानंद व पंडित शिव राम अवस्थी के आचार्यत्व में सभी वेदियों पर एक ही वेश भूषा में सभी पंडितों ने मंत्रों उच्चार के साथ माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की। महाआरती में जगदीश गुप्त "अग्रहरि", अमित गुप्ता, अंकुर पांडेय, मोहित कश्यप, राजकुमार, मुकेश गुप्ता, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, कार्तिक तोमर, चरित्र,दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल, नीरज निषात, विक्की कश्यप, दिनेश शर्मा, शुभतिवारी, सोनू शर्मा, तरुण, रामप्रिये झा, आदित्य मिश्र, मुकेश, गजेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता ,कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही।
संस्कृत कार्यक्रम मंच पर बच्चों ने दिखाए जौहर।
लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए बच्चों ने आरती थाली, दीप, नृत्य नाटिका एवं कलश प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। विशेष आकर्षण रहा गुरुग्राम से आई स्वाति शुक्ल का जिन्होंने अपने देव भारतनाट्यम से सबको आकर्षित किया। गिन्नी सहगल ने मनोरम शिव लीला प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा कला प्रदर्शन को लेकर मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहन्त देव्यागिरि जी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वर्षा ऋतू पुष्प रंगोली ने उत्पन किया मनोरम दृस्य ।
मनकामेश्वर उपवन घाट पर वेदियों के सामने व पूरे परिसर में उपमा पांडेय के निर्देशन में रूपा, नैना गिरी, प्राची, कोमल, राखी समेत अन्य लड़कियों ने महादेव प्रिय माह सावन आगमन के अवसर पर खासकर पीले एवं लाल पुष्पों व दीपों से सुन्दर एवं भावन रंगोली सजाई। आरती देखने आए श्रद्धालुओ मे इन रंगोलियों के सामने सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
विवेकानन्द पाण्डेय व पूजा मिश्रा के भजनों से मंत्र मुग्द हुए श्रद्धालु।
विवेकानंद पांडेय भजन के साथ आरम्भ हुई गोमती आरती संध्या, उनके साथियों के संयोजन में घाट पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। गुरु मेरी पूजा, नमोस्तुते माँ गोमती,जय गणपति गण नायक... शंकर स्तुति व अन्य भजन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। साथ ही साथ भजन गायिका पूजा मिश्रा ने दिव्यांश मिश्रा, जीत अलबेला व दीप कुमार ने अपने शुरू से कार्यक्रम मे समा बांध दिया। इनके साथ संगत मे ज्योति प्रकाश शुक्ल, तबले पर मुकेश शुक्ला, पैड पर सोनू शर्मा ने साथ दिया।