लखनऊ

यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, 34 विधानसभा सीटों पर प्रभारी घोषित

34 Assembly Seats Incharges: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने 34 सीटों पर नए प्रभारियों की सूची जारी की है। सभी नाम PDA समाज से हैं। इनमें 17 दलित, 9 मुस्लिम और 8 ओबीसी नेता शामिल हैं। यह सूची AIMIM के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद जारी की गई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 11:31 AM IST
Chandrashekhar Azad, Azad Samaj Party, Azad Samaj Lucknow Rally, UP Politics
चंद्रशेखर आजाद (Photo IANS)

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने विधानसभा प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें 34 सीटों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची की खास बात यह है कि सभी नाम पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज से हैं। इनमें 17 दलित, 9 मुस्लिम और 8 ओबीसी वर्ग के नेता शामिल हैं। यह सूची ऐसे समय आई है, जब पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ गठबंधन किया है।

34 सीटों पर बनाए गए विधानसभा प्रभारी

चंद्रशेखर आजाद ने तीसरी सूची में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के नाम घोषित किए हैं। राजनीतिक दलों में विधानसभा प्रभारियों को आगे चलकर टिकट दिए जाने की संभावना रहती है। बहुजन समाज पार्टी में भी पहले विधानसभा प्रभारी बनाए जाते रहे हैं और बाद में कई बार उन्हीं नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाता है।

आजाद समाज पार्टी भी इसी तरह चुनाव से पहले नेताओं को जिम्मेदारी दे रही है। इससे उन्हें अपने क्षेत्र में संगठन मजबूत करने और चुनाव की तैयारी के लिए समय मिल सकेगा।

सूची में 17 दलित, 9 मुस्लिम और 8 ओबीसी चेहरे

तीसरी सूची में जातीय समीकरण पर खास ध्यान दिया गया है। पार्टी की ओर से घोषित सभी 34 नाम PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज से हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 17, मुस्लिम समाज के 9 और ओबीसी वर्ग के 8 नेता शामिल हैं। सूची में ब्राह्मण, ठाकुर या सामान्य वर्ग का कोई नाम नहीं है।

ओवैसी से गठबंधन के बाद पहली सूची

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद आजाद समाज पार्टी की यह पहली सूची है। दोनों दलों ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए साथ आने की घोषणा की है, लेकिन अभी सीटों के बंटवारे की जानकारी सामने नहीं आई है। यह साफ नहीं है कि AIMIM कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजाद समाज पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इन 34 विधानसभा सीटों पर घोषित किए गए प्रभारी

जिलाविधानसभा सीटप्रभारीजिलाविधानसभा सीटप्रभारी
मुजफ्फरनगरपुरकाजी (सुरक्षित)विनय रतन सिंहसहारनपुररामपुर मनिहारान (सुरक्षित)कमल सिंह वालिया
मुरादाबादकुंदरकीडॉ. शकील अहमदगाजियाबादगाजियाबादपुष्पेन्द्र जाटव
गौतम बुद्ध नगरजेवरउमेश भाटी देवटाबुलंदशहरशिकारपुररशीद खान
अलीगढ़छर्राजितेन्द्र सिंह लोधीआगराआगरा साउथजावेद कुरैशी
आगराआगरा नॉर्थअर्जुन दिवाकरआगराखेरागढ़भूपेन्द्र कुशवाहा
कासगंजकासगंजएड. प्रमोद कुमारकासगंजअमांपुरहरिओम लोधी
बरेलीनवाबगंजडॉ. नाजिया अंसारीबरेलीबरेलीमो. शरीफ अल्वी
पीलीभीतपूरनपुर (सुरक्षित)प्रेम गौतमशाहजहांपुरददरौलमहेश वर्मा लोधी
लखीमपुर खीरीकस्ता (सुरक्षित)सुषमा राजलखीमपुर खीरीमोहम्मदीएड. शहीम खान
सीतापुरमहमूदाबादपूजा वर्माउन्नावपुरवाराजू अंबेडकर
कन्नौजकन्नौज (सुरक्षित)सुनील दिवाकरकानपुर देहातरसूलाबाद (सुरक्षित)बबली गौतम (शशिबाला)
कानपुर देहातअकबरपुर रनियाधर्मेन्द्र कुमार कमांडोकानपुर नगरबिल्हौर (सुरक्षित)अल्का गौतम
कानपुर नगरकल्याणपुरविष्णु कुमार सविताजालौनमाधौगढ़श्रीप्रकाश राठौर
झांसीझांसी नगरसंतोष फौजीललितपुरमहरौनी (सुरक्षित)एड. हरीश सिंह
प्रयागराजसोरांव (सुरक्षित)शिव बाबू सरोजबस्तीकप्तानगंजमोहम्मद इफ्तिखार
देवरियारामपुर कारखानामोह. अफरोज खानआजमगढ़दीदारगंजनदीम अख्तर
जौनपुरशाहगंजप्रो. ज्ञानेन्द्र कुमारवाराणसीअजगरा (सुरक्षित)संदीप कुमार बाबा
Updated on:
16 Nov 2026, 11:31 AM IST
Published on: