लखनऊ

चंद्रशेखर आजाद ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट, गोरखपुर की पिपराइच समेत 6 सीटों पर नाम घोषित

Uttar Pradesh Election: चंद्रशेखर आजाद ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए छह और सीटों पर प्रभारियों के नाम घोषित किए हैं। नई सूची में गोरखपुर की पिपराइच समेत हाथरस, आगरा, शाहजहांपुर और गोंडा की सीटें शामिल हैं। उनकी पार्टी अब तक 127 सीटों पर प्रभारी घोषित कर चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 10:43 AM IST
Chandrashekhar Azad, Azad Samaj Party, Azad Samaj Lucknow Rally, UP Politics
चंद्रशेखर आजाद (Photo IANS)

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद अपनी पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की तैयारियों को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस गठबंधन के मुकाबले तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी के बीच उन्होंने विधानसभा प्रभारियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें गोरखपुर की पिपराइच समेत छह सीटों पर नामों का ऐलान किया गया है। चंद्रशेखर की पार्टी अब तक 127 सीटों के लिए प्रभारियों के नाम घोषित कर चुकी है। वहीं, एआईएमआईएम के साथ गठबंधन के बाद सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया गया है।

पिपराइच से विजय साहनी को जिम्मेदारी

आजाद समाज पार्टी की नई सूची में छह विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। गोरखपुर की पिपराइच सीट से विजय साहनी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हाथरस सदर से रमेश चंद्र और आगरा की एत्मादपुर सीट से रिंकू सेठ को प्रभारी बनाया गया है।

शाहजहांपुर जिले की दो सीटों पर भी नामों का ऐलान किया गया है। कटरा सीट से सलीम चांद उर्फ चांद बाबू और शाहजहांपुर सदर से हरिराम वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गोंडा की कर्नलगंज सीट से ऊषा देवी निषाद को विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया है। एत्मादपुर सीट पर बसपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को पार्टी ने यहां से सर्वेश बघेल के नाम का ऐलान किया था।

खबर अपडेट हो रही है...

Updated on:
23 Nov 2026, 10:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल