लखनऊ

छत्तीसगढ़ सीएम ने लखनऊ भेजा 16 टन ऑक्सीजन का टैंकर, मेदांता अस्पताल में होगा इस्तेमाल

- मानवीयता : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर सीएम ने की तत्काल व्यवस्था - लखनऊ के मेदांता अस्पताल में होगा ऑक्सीजन का उपयोग
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 9:20 PM IST
Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए अन्य राज्यों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने 16 टन ऑक्सीजन का टैंकर (Oxygen Tanker) लखनऊ भेजा है। इसका उपयोग लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में किया जाएगा। होगा। इन कठिन परिस्थितियों में राजनीति से उठकर एक-दूसरे की मदद कर भूपेश बघेल ने इंसानियत का परिचय दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बघेल से फोन पर यूपी के हालातों पर चर्चा की थी, जिसके बाद बघेल ने अपने राज्य से यूपी में ऑक्सीजन भेजने का फैसला किया। ट्वीट पर छत्तीसगढ़ सीएम ने इसकी जानकारी भी दी।

ट्वीट में भूपेश बघेल ने बताया कि ऑक्सीजन टैंकर भेजने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत ऑक्सीजन भेजा गया है। 16 टन ऑक्सीजन का टैंकर रविवार को रायपुर से लखनऊ के लिए रवाना किया गया है। बता दें, छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के मरीजों के उपयोग में आने वाली ऑक्सीजन के बाद बची अतिरिक्त ऑक्सीजन को लगातार अन्य राज्यों को उपलब्ध करा रही है।

अन्य राज्यों को 2706.95 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मदद
कोरोना महामारी के संकट के इस काल में छत्तीसगढ़ में उत्पादित मेडिकल ऑक्सीजन अन्य राज्यों की कोरोना पीडि़तों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर कोविड संक्रमण के समय न केवल छत्तीसगढ़ में मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय उपभोग के अतिरिक्त शेष मेडिकल ऑक्सीजन की अन्य जरूरतमंद राज्यों को भी आपूर्ति की जा रही है। बता दें, 11 से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से 2706.95 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की अन्य राज्यों को भेजी गई है। इसमें कर्नाटक को 16.82 मीट्रिक टन, आंध्रप्रदेश को 176.69 मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश को 801.22 मीट्रिक टन, गुजरात को 120.42 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 578 मीट्रिक टन और महाराष्ट, को 1013.8 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

Published on: