घरेलू एलपीजी 83 रुपए सस्ती

कामर्शियल सिलेंडर में भी 163 रुपए की कमी, पेट्रोल 4 तो डीजल 3 पैसे हुआ सस्ता।

less than 1 minute read
Feb 01, 2016
lpg gas
लखनऊ.
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर 83 रुपए सस्ता हो गया है। गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में कटौती की है। इसके चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 83 रुपए तो काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 163 रुपए की कमी की गई है। नई कीमतें सोमवार से लागू होंगी।


आईओसी के अधिकारी विकास गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतें कम होने के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं पेट्रोल और डीजल में भी मामूली कमी की गई है। पेट्रोल 4 पैसे तो डीजल 3 पैसे सस्ता हुआ है।


लखनऊ में नए दाम

घरेलू गैस - (14.2 किग्रा)


लखनऊ में नए दाम

नई कीमत -615 रुपए

पहले - 698 रुपए

काॅमर्शियल गैस - (19 किग्रा)

नई कीमत - 1207 रुपए

पहले - 1370
Published on:
01 Feb 2016 01:56 pm
Also Read
View All