6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री ने ठोकी ताल, बोले-ये तो होना ही था

TMC Loss In Bengal Elections: ममता बनर्जी की हालिया हार पर राइटर और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि लंबे समय तक सत्ता में बने रहना और जनता की अपेक्षाओं को पूरा न कर पाना अंततः इस हार का कारण बना।

2 min read
Google source verification
ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री ने ठोकी ताल, बोले-ये तो होना ही था

विवेक अग्निहोत्री और ममता बनर्जी (फोटो सोर्स: X के @vivekagnihotri अकाउंट द्वारा)

TMC Loss In Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की जीत और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।

विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना

इसके बीच, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। बता दें, विवेक अग्निहोत्री ने X पर एक लंबा बयान पोस्ट करते हुए उन तमाम घटनाओं का जिक्र किया जब उन्हें बंगाल में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि TMC की हार ये तो होना ही था, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल में उनकी एंट्री रुकवा दी थी और फिल्म को थिएटर से हटवा दिया था। इसके बाद 'द बंगाल फाइल्स' पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया। विवेक ने आगे बताया कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन पर हमला हुआ, उनकी टीम के साथ बदसलूकी हुई और उनके खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज कराई गईं। वो गवर्नर से अपना पुरस्कार लेने भी नहीं जा सके।

TMC के दबाव में फिल्म को बंगाल में रिलीज नहीं किया

इतना ही नहीं, इन सबके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और चुनाव के दौरान उन्होंने 'द बंगाल फाइल्स' को पूरे राज्य में अंडरग्राउंड तरीके से दिखाया। उनका कहना है कि ये उनकी अपने तरीके से लड़ी गई जंग थी। बता दें, ये फिल्म 1940 के दशक में अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर बेस्ड है जिसमें 1946 का डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगे शामिल हैं। अग्निहोत्री का आरोप है कि CBFC से मंजूरी मिलने के बावजूद TMC के दबाव में फिल्म को बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की 2025 में रिलीज हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दरअसल, इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्ली जोशी और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी रही थी।