6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉम्बे हाई कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ पर लिया बड़ा फैसला, बेनकाब हुए संतोष कुमार!

Dhurandhar The Revenge controversy settles: बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे दर्शकों और फिल्म जगत में काफी हलचल मच गई है।

2 min read
Google source verification
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'धुरंधर 2' पर लिया बड़ा फैसला, बेनकाब हुए संतोष कुमार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'धुरंधर 2' पर लिया फैसला (फोटो सोर्स: x)

Dhurandhar The Revenge controversy settles: डायरेक्टर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से जुड़ा एक बड़ा कानूनी विवाद आखिरकार सुलझ गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मानहानि के इस मामले को बंद कर दिया जब फिल्मकार संतोष कुमार ने अपने पहले के बयानों के लिए बिना शर्त के माफी मांगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था संतोष कुमार ने आदित्य धर पर

ये मामला मार्च 2026 में तब शुरू हुआ जब संतोष कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि आदित्य धर ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी उनकी स्क्रिप्ट 'डी-साहेब' से चोरी की है और उनका दावा था कि ये स्क्रिप्ट 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के साथ आधिकारिक रूप से रजिस्टर हो चुकी थी। इन आरोपों के बाद आदित्य धर ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बताया कि इन बयानों से उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

इतना ही नहीं, जस्टिस आरिफ डॉक्टर की एकल न्यायाधीश पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने की सलाह भी दी। बता दें, शुरुआत में संतोष कुमार औपचारिक माफी मांगने से हिचकिचाए, लेकिन अंततः वो राजी हो गए। इसके बाद उनके वकील ने कोर्ट में 30 मार्च 2026 को दिए गए बयानों के लिए माफी दर्ज कराई। माफी एक्सेप्ट करते हुए आदित्य धर ने मानहानि का मुकदमा आगे न बढ़ाने और कोई हर्जाना न मांगने का फैसला किया, जिसके बाद कोर्ट ने अब केस बंद कर दिया।

मानहानि का मामला खत्म हो गया

दरअसल, अब मानहानि का मामला खत्म हो गया, लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि संतोष कुमार स्क्रिप्ट के मालिकाना हक को लेकर अलग से कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। यानी लेखक के अधिकार का बड़ा सवाल अभी भी अनसुलझा है और भविष्य में ये एक नई कानूनी लड़ाई का रूप ले सकता है। फिलहाल आदित्य धर के लिए ये एक बड़ी राहत की खबर है।

फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसकी दमदार स्टारकास्ट Ranveer Singh जो एक भारतीय जासूस की भूमिका में है, इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में है। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर आधारित है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग