लखनऊ

मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे

Chief Election Commissioner:देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। हालांकि लैंडिंग सफल रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2024, 3:16 PM IST
Emergency landing of helicopter of Chief Election Commissioner Rajiv Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

Chief Election Commissioner:केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे हुए थे। उस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे। इसी दौरान उसके हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम जा रहे थे। खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर की एक खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग सफल रही।

खराब मौसम से बने हालात

मुख्य चुनाव आयुक्त जब मिलन की ओर निकल रहे थे, उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया था। खराब मौसम के कारण पायलट को आगे खतरा महसूस हुआ।पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर की पास में ही एक खेत में आपातकालीन सुरक्षित लैडिंग करा दी। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Updated on:
16 Oct 2024, 3:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज

धीरेंद्र शास्त्री पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का हमला, बोले- बीजेपी के पपेट हैं