3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटर को लेकर दो समुदायों में टकराव, पूरे इलाके में धारा 163 लागू

violence in chamoli:स्कूटर पार्किंग को लेकर उत्तराखंड के गौचर में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय दुकानदार से मारपीट के बाद हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। पूरे इलाके में धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:23 AM IST

Clash broke out between Hindu-Muslim community in Chamoli transit

उत्तराखंड के गौचर में दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया है

Violence In Chamoli:स्कूटर पार्क करने को लेकर उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को कैलाश बिष्ट रामलीला मैदान में अपनी दुकान के नीचे स्कूटर खड़ा करने लगा। वहां ठेली लगाने वाले शरीफ और उसके बेटे सलमान ने स्कूटर हटाने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी। मारपीट में कैलाश और शरीफ दोनों चोटिल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि अस्पताल में समुदाय विशेष के लोगों ने कैलाश के दोबारा मारपीट की। इस पर स्थानीय लोगों ने चौकी के सामने हंगामा किया। उसके बाद पूरे इलाके में सामुदायिक तनाव शुरू हो गया था। देखते ही देखते दुकानों में तोड़फोड़ शुरू हो गई थी। प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी है।

दुकानों में हुई तोड़फोड़

मारपीट के बाद पूरे गौचर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। देखते ही देखते दुकानों में तोड़फोड़ शुरू हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया था। प्रशासन के मुताबिक दो समुदायों के बीच विवाद के कारण शहर में तनाव का माहौल व्याप्त है। इससे लोगों में दहशत है। हालात पर काबू पाने और शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी की साधुगिरी 40 दिन में ही खत्म, जूना अखाड़े ने किया बर्खाश्त

80 लोगों पर मुकदमा

चमोली के एसपी सर्वेश पंवार के मुताबिक कैलाश बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में रिजवान, सलमान, आसिफ के अलावा 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष पांडेय का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश