लखनऊ

सीएम योगी ने 50 हजार छात्रों को बांटे टैबलेट, केशव मौर्य बोले- साइकिल का बटन दबा तो खड़ी होगी गुंडों की फौज

CM Yogi Tablet Distribution Scheme: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साइकिल का बटन दबाने पर गुंडों की फौज खड़ी होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 12:40 PM IST
UP News
सीएम योगी ने योगी ने 50 हजार बच्चों को टैबलेट बांटे (Photo IANS)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उन्होंने कार्यक्रम में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बच्चों को योजनाओं का लाभ धर्म देखकर दिया जाता था। उनके मुताबिक, हिंदू बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था, जबकि मुस्लिम बच्चों को हर योजना का लाभ दिया जाता था।

खबर अपडेट हो रही है

.

Updated on:
15 Nov 2026, 12:40 PM IST
Published on: