शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात, सीएम योगी ने भी दिया बयान
लखनऊ. देश के जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का बुधवार रात को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री कुलदीप नैयर जी के निधन पर दुःख हुआ। पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री नैयर जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।
शिवपाल यादव ने भा जताय शोक
शिवपाल सिंह यादव ने भी शोक जताया है। शिवपाल यादव ने ट्वीट के जरिए कहा कि- पत्रकारिता में छः दशकों से अधिक समय तक सक्रिय योगदान देने वाले अमन के शीर्ष पैरोकार वरिष्ठ पत्रकार #KuldeepNayyar नहीं रहे। वे पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने के लिए दशकों ट्रैक 2 डिप्लोमेसी चलाते रहे। आप हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें।
गौरतलब है कि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में काम करने वाले कुलदीप नैयर ने राजनीति से लेकर भारत-पाकिस्तान रिश्ते तक में कई चर्चित किताबें लिखी हैं। वह शांति और मानवाधिकारों को लेकर अपने रुख के लिए कारण देश-दुनिया में जाने जाते थे।