लखनऊ

योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 11,388.17 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट, ऐसे करेंगे विकास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 7:58 PM IST
Yogi Adityanath,UP government,Yogi Government,vidhansabha,supplementary budget,Yogi Sarkar,Supplementary budget in up,

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। यह योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश का पहला अनुपूरक बजट है। योगी सरकार ने अपना पहला अनुपूरक बजट 11 हजार 3 सौ 88.17 करोड़ रुपए का पेश किया है।

अनुपूरक बजट में यह होगा खास

योगी सरकार वित्त वर्ष 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट 18 दिसम्बर 2018 दिन सोमवार को पेश किया है। बजट 12,000 रुपए रहने का अनुमान है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा विधानसभा में पेश होने वाले इस अनुपूरक बजट में कुछ नई योजनाओं की सूचना भी जारी हो सकती है।
यह पैसा केंद्र की योजनाओं से बनने वाली सड़कों के लिए यूपी सड़क निर्माण निगम, खादी ग्रामोद्योग के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से प्रस्तावित नई योजना, नैमिषारण्य विकास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, कृषि, दुग्ध विकास, पंचायतीराज, आईटी, गन्ना आदि विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर बजट का भी एलान हो सकता है। जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।

हो सकता है बजट का इंतजाम

योगी सरकार विधानमंडल के दोनों सदनों में अनुपूरक बजट पेश करेगी। विकास योजनाओं के लिए धनराशि का इंतजाम जल्द ही किए जाएंगे। इस अनुपूरक बजट में योगी सरकार का यह पहला अनुपूरक बजट होगा। इसमें केंद्रीय योजनाओं के लिए भी बजट की व्यवस्था की जाएगी। डेढ़ दर्जन ऐसी योजनाएं हैं, जहां बजट की दरकार, अनुपूरक बजट में इन योजनाओं के लिए भी बजट का इंतजाम किया जा सकता है।
धार्मिक नजरिए से महत्वपूर्ण काशी, मथुरा जैसे शहरों के विकास के लिए भी बजट में प्रावधान दिया गया है। 12,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए धनराशि के प्रावधान भी है।

सरकार को घेरने की तैयारी

योगी सरकार बिजली और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को भी घेरेगी। भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश तिवारी के बेटे वैभव तिवारी की हत्या का मामला सदन में उठ सकता है। विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। गुजरात और हिमाचल के चुनावी परिणामों जो लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।

सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- "केवल 47 लोगों के लिए पूरी विधानसभा बंधक हो जाए इसकी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इन 47 लोगों की वजह से बाकी विधायकों की आवाज भी दबनी नहीं चाहिए।"

किसके लिए कितना है बजट

1. अंतरष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के लिए 1.3 करोड़ रुपए,
2. गन्ना भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपए।
3. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब 4 करोड़ रुपए।
4. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिए 58 करोड़।
5. स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण के लिए।
6. आगरा एक्सप्रेसवे के लिए सिम्बोलिक 1000 रुपया
7. जेलों में बिजली बिल के भुगतान के लिए 7 करोड़।
8. एटीएस, एसटीएफ समेत पुलिस महकमे के लिए 164 करोड़ रुपए।
9. मेडिकल कॉलेज के लिए 425 करोड़।
10. नगरिक उद्दयान विभाग को 200 करोड़ रुपए।
11. स्वच्छ भारत मिशन में 522 करोड़।
12. कैलाश मानसरोवर भवन के लिए करीब 11 करोड़ रुपए।
13. चित्रकूट में रामघाट समेत पर्यटन स्थलों के लिए 12 करोड़ रुपए।
14. बनारस में विश्वनाथ मंदिर मार्गो के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए।
15. अल्पसंख्यको के लिए 84 करोड़ रुपए।
16. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1125 करोड़ रुपए।

विधानसभा की आर्ट गैलरी के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का एक तैल चित्र लगाया जाएगा। इसके लिए 39 लाख रुपए का अनुपूरक में प्रावधान किया गया है। इस गैलरी में अखिलेश यादव , मायावती और मुलायम सिंह यादव सहित सभी पूर्व सीएम की पेंटिंग भी लगी हुई है।

Updated on:
18 Dec 2017, 7:58 PM IST
Published on: