लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ का मुंबई में रोड शो, कई बड़े उद्योगपति भी होंगे शामिल

इन्वेस्टर्स समिट-2018 में करीब 5,000 निवेशक भारत आ रहे हैं...
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 10:01 AM IST
CM Yogi Adityanath road show in Mumbai for investor summit 2018
सीएम योगी आदित्यनाथ का मुंबई में रोड शो, कई बड़े उद्योगपति भी होंगे शामिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज मुंबई में एक रोड शो करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस रोड शो का मकसद उत्तर प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करना है। दरअसल राजधानी लखनऊ में अगले साल फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। सीएम योगी इस इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए आज रोड शो करने जा रहे हैं। ये रोड शो मुंबई के नरीमन पॉइंट पर होटल ट्रायडेंट से शुरू होगा। इस रोड शो में मुख्यमंत्री योगी के साथ उद्योग विकास मंत्री सतीश महाना और प्रदेश के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक इस इन्वेस्टर्स समिट-2018 में मुंबई के कई बड़े उद्योगपति भी भाग लेंगे।

रोज शो में ये बड़े उद्योगपति होंगे शामिल

- रिलायन्स इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ,
-रतन टाटा , टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन,
- महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पवन गोयनका,
- एस्सल ग्रुप के सुभाष चंद्रा,
- हिन्दुजा ग्रुप के अशोक हिन्दुजा,
- एचडीएफसी लिमिटेड के दीपक पारेख,
- बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेखर बजाज,
- अरविंद ग्रुप के अरविन्द लालभाई,
- टारेंट ग्रुप के सुधीर मेहता,
- अजंता फार्मा के मधुसूदन अग्रवाल,
- गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चौकसी
- इनके अलावा और भी कई उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है।

यूपी में रोजगार बढ़ाना सरकार का मकसद

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर दिलाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी उद्देश्य से यूपी सरकार लखनऊ में 21 और 22 फरवरी, 2018 को इन्वेस्टर्स समिट-2018 का आयोजन करने जा रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। ऐसे में अगर ये इन्वेस्टर्स समिट सफल होती है तो इससे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा साथ ही रोजगार के बड़े मौके भी मिलेंगे।

बड़े निवेश का अनुमान

सूत्रों के मुताबिक इन्वेस्टर्स समिट-2018 में करीब 5,000 निवेशक भारत आ रहे हैं। योगी सरकार को इस इन्वेस्टर्स समिट से यूपी में लगभग 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इसीलिए प्रदेश सरकार इस सम्मेलन को लेकर काफी गंभीर है और इसे सफल बनाने में जी जान से जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा