लखनऊ

सीएम योगी के पास है क्या अखिलेश का जवाब, आज विधानसभा में देखना होगा

यूपी विधानसभा में बृहस्पतिवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2023, 10:52 AM IST
  लखनऊ और दिल्ली वालों में तालमेल नहीं:  अखिलेश यादव
लखनऊ और दिल्ली वालों में तालमेल नहीं: अखिलेश यादव

आज विधानसभा सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव के आरोपों पर अपना जवाब देंगे। कल चर्चा के दौरान अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमलावर रहे है।

अखिलेश ने योगी सरकार के विकास पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा, कि सरकार जो योजनाएं संचालित कर रही है वह जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। सपा प्रमुख ने कहा यूपी की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी तो देश की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी।

लखनऊ और दिल्ली वालों में तालमेल नहीं: अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि सड़कों पर जानवर नजर नहीं आएंगे, लेकिन काम इसके उलट हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा लगता है लखनऊ और दिल्ली वालों में तालमेल नहीं बन पा रही है।

आज योगी देंगे जवाब

पूर्व सीएम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली नहीं बनाई नहीं गई और हर घर 24 घंटे बिजली देने की बात कही जा रही है।इन सभी आरोपों के बाद आज विधानसभा में योगी आदित्यनाथ सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम के माध्यम से लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘अपने पिता से सीखिए अखिलेश यादव’, स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख को घेरा, पूजा-पाठ को बताया ‘नौटंकी’

दीपों से दमकेगी रामनगरी, विकास से बदली अयोध्या की तस्वीर; दीपोत्सव पर सीएम योगी ने साझा किया अपना संदेश

Lucknow Crime: तीन मौतों से उबला लखनऊ! मंसूर नगर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

‘BJP ने बैलेट पेपर की चोरी की’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने साधा निशाना, बोले- आगरा में उम्मीदवारों से बदतमीजी हुई, उन्हें रोते हुए देखा गया

संजय सिंह ने किया ऐलान, बोले- AAP यूपी चुनाव लड़ने को तैयार, ‘अब केजरीवाल तय करेंगे कितनी सीटों पर उतरेगी पार्टी’