27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने खत्म कर दिया पूरा परिवार, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की मौत

हरदोई में हुए दर्द भरे हादसे ने सबको सदमे में डाल दिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर हुई मौत, शादी को साल भर हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 24 Feb 2023, 7:58 AM IST

 पति-पत्नी व 28 दिन की मासूम बच्ची की मौत

पति-पत्नी व 28 दिन की मासूम बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग ने 28 दिन की बच्ची को मौत के आगोश में सुला दिया। साथ ही पति-पत्नी भी बुरी तरह से झुलस गए थे। इलाज के दौरान लखनऊ में दोनों ने दम तोड़़ दिया।

यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल के कर्मचारी बोले- पैसा दो, कैंसर मरीज को तब जाने देंगे, डिप्टी CM का आ गया फोन और फिर…

पति-पत्नी और 28 दिन की बच्ची घर में सो रहे थे, तभी लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में बुधवार देर रात लगभग 2 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। आग की लपटें देख लोगों में हड़कम्प मच गया। घर के अंदर 25 वर्षीय विमलेश और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पुष्पा और 28 दिन की बेटी सो रही थी। गांव वाले और पुलिस ने पति-पत्नी को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची की जलकर मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2023: मजबूरी में सेक्स वर्कर बनना पड़ा, हमारे लिए सरकार के बजट में कुछ भी नहीं, उल्टा हमसे पैसा लेते हैं लोग

एक परिवार के तीन लोगों की मौत

विमलेश और पुष्पा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया।इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़़ दिया।दोनों का विवाह एक साल पहले हुआ था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।