27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Budget 2023: मजबूरी में सेक्स वर्कर बनना पड़ा, हमारे लिए सरकार के बजट में कुछ भी नहीं, उल्टा हमसे पैसा लेते हैं लोग

UP Budget SexWorker Reaction रात हो या दिन अपनी जिम्मेदारी को लेकर समाज से लड़ती हुई, बिहार की रहने वाली सोनम। बजट में हमारे लिए नहीं होता कुछ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 23 Feb 2023, 4:12 PM IST

नहीं पड़ने दी, अपनी बेटियों पर इस काम की छाया

नहीं पड़ने दी, अपनी बेटियों पर इस काम की छाया

लखनऊ में चोरी छिपे काम करने वाली सेक्स वर्करो से जब हमने बजट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम सरकार के सहारे नहीं, अपने दम पर पालते हैं परिवार को, कभी भी किसी ने नहीं सोचा हमारे बारे में। तो हम क्यों सोच कर समय बर्बाद करें।

यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल के कर्मचारी बोले- पैसा दो, कैंसर मरीज को तब जाने देंगे, डिप्टी CM का आ गया फोन और फिर…


पढ़ी -लिखी हूं, मजबूरी में किया ये काम

18 साल से चारबाग में अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए चोरी छिपे सेक्स के धंधे में लिप्त सोनम ने कहा कि बजट में हम जैसे लोगों के लिए कुछ नहीं होता है । उलटा हमसे ही लोग पैसे ले लेते है। मैं इंटर पास हूं, लेकिन मजबूरी में करना पड़ा ये काम।

यह भी पढ़ें: आजम खान के समर्थन में सपा विधायकों ने पहनी काली शेरवानी, बोले अखिलेश


नहीं पड़ने दी अपनी बेटियों पर इस काम की छाया

आगे सोनम ने कहाकि मेरी दो बेटियां हैं दोनों को पढ़ा रही हूं, लेकिन कैसे कर रही हूं यह किसी को नहीं पता है। बेटियों से मिलने जाती हूं, लेकिन कभी उनको अपने साथ लखनऊ नहीं घूमाया । क्योंकि मै नहीं चाहती हूं कि जो मै झेल रही मेरी बिटिया झेले। हमे तो रोज ही धंधे पर बैठना है। लेकिन अपनी बिटिया को खूब पढ़ना है। अगले जन्म धंधा ना करना पड़े इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना हैं।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2023- 24 : राज्य कर्मचारियों के लिए निराशाजनक बजट: हरिकिशोर


पति की वजह से बैठी धंधे पर, बेटे को रखा दूर

15 साल से हज़रतगंज के क्षेत्र मे रहने वाली सुधा ने बताया कि मेरा एक बेटा हैं उसको नहीं पता हैकि उसकी मां धंधा करती है। मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं, 11वीं तक पढ़ाई की थी। पति अच्छा नहीं मिला, उसकी वजह से मुझे ये काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बेटे को रिश्तेदारी में रखा है। कभी कभी मैं मिलने जाती हूं। सरकार से नहीं कोई उम्मीद ,उल्टा हमे ही गलत ठहराते हैं सरकारी अधिकारी। पुलिस वाले को देना पड़ता है कमीशन। ना देने पर जेल भेजने की मिलती है धमकी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग