लखनऊ

CM योगी और पंकज चौधरी के बीच मुलाकात; मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर आई बड़ी खबर!

UP BJP Cabinet Expansion Latest News: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच मुलाकात हुई। जिसके बाद मत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

2 min read
Apr 12, 2026
सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से अटकलों को मिला बल। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UP BJP Cabinet Expansion Latest News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) के बीच शनिवार को हुई अहम मुलाकात ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

ये भी पढ़ें

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब

संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर मंथन

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मुद्दों, आगामी रणनीति और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न पदों पर बदलाव की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर तेज

इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) के रविवार को लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे, विभिन्न मोर्चों में बदलाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है।

कई नामों पर चल रहा मंथन, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर कई नामों पर चर्चा जारी है। अंदरखाने बैठकों का दौर तेज हो गया है, जिससे संभावित बदलावों को लेकर कयास भी बढ़ गए हैं। हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल शीर्ष नेतृत्व अन्य राज्यों के चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त है, जिसके चलते यूपी से जुड़े फैसलों में कुछ देरी हो सकती है।

जल्द सामने आ सकती है बदलावों की सूची

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलेगी, संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की सूची जारी की जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य के चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे।

आंबेडकर जयंती पर प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन

इस बीच 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होकर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

दोपहर दो बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल (Lalji Prasad Nirmal) ने जानकारी दी कि कार्यक्रम 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) सहित कई मंत्री और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें

LPG गैस किल्लत: घरेलू सिलिंडर की ब्लैक में कीमत 2000 रुपये! कोयले की भट्टी तो कहीं उपलों का इस्तेमाल करने पर लोग मजबूर
Also Read
View All