लखनऊ

प्रयागराज की घटना पर सीएम दुखी, सपा ने कहा- 20-20 लाख का मुआवजा दे सरकार

प्रयागराज के फूलपुर स्थित एक प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से दो की मौत हो गई

less than 1 minute read
Dec 23, 2020
samajwadi_party.jpg
Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. प्रयागराज के फूलपुर स्थित एक गैस प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से दो की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग अचेत हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिये हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

गैस रिसाव से मन बेहद दुःखी है सीएम योगी
प्रयागराज में फूलपुर स्थित एक प्लांट में गैस रिसाव से हुई दुर्घटना से मन बेहद दुःखी है। स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। सभी घायलों का समुचित इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

20-20 लाख रुपए मुआवजा दे सरकार : सपा
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए हादसे को अत्यंत दुखद! करार दिया। कहा कि प्रयागराज के इफको प्लांट में गैस रिसाव के चलते 2 अधिकारियों की मृत्यु एवं 18 लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। शोकाकुल परिजनों के प्रति सपा की गहन संवेदना हैं। मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा दे सरकार। बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना।

Published on:
23 Dec 2020 04:53 pm