लखनऊ

विपक्ष के डीएनए में विभाजन, समय-समय पर घोटा है संविधान का गला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सीएम योगी ने जनता को विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की है।

less than 1 minute read
Oct 10, 2020
विपक्ष के डीएनए में विभाजन, समय-समय पर घोटा है संविधान का गला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया है। शनिवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री योगी देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सीएम योगी ने जनता को विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की है। कांग्रेस, सपा और बसपा का बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और लोगों को बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लिए अपना खानदान का हित ही सर्वोपरि है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है।

Published on:
10 Oct 2020 03:50 pm
Also Read
View All