लखनऊ

सीएम योगी का अखिलेश पर हमला, बोले-जो पिता-चाचा का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में बोल रहे थे।  
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 8:21 PM IST
cm Yogi
सीएम योगी का अखिलेश पर हमला, बोले-जो पिता-चाचा का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि इतिहास दोहराता है। औरंगजेब ने अपने बाप को कैद कर दिया था। आज भी कोई अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में बोल रहे थे। सम्मलेन में केवट, निषाद और मल्लाहों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निषादों के डीएनए में रामभक्ति मौजूद है। उन्होंने कहा किसी कंस या रावण भक्त से निषादों को सलाह लेने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। गरीब परिवारों को आवास और शौचालय दिया जा रहा है। हम रामराज्य की परिकल्पना की तरफ काम कर रहे हैं। अखिलेश ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा था कि 2019 के बाद योगी सीएम पद पर नहीं रहेंगे। शायद इसको लेकर सीएम योगी ने अखिलेश पर जोरदार हमला बोला है।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से सपा-बसपा में बेचैनी है। विपक्ष परेशान है कि पिछड़े और अनुसूचित जाति के लोग भाजपा के साथ हो गए हैं। वहीं अगड़ी जाति के लोग भी भाजपा के साथ हैं। सपा- बसपा पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कुछ नहीं कर सकती। केवल भाजपा ही उनके विकास के लिए एकलौता विकल्प हैं।
डिप्टी सीएम ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार भगवान राम और महाराज निषादराज के गले मिलते हुए एक विशाल प्रतिमा लगवाएगी। कहा कि 60 फीसदी से ज्यादा लोगों का गोत्र कश्यप है, मैं भी कश्यप गोत्र का हूँ। उन्होंने कहा कि निषाद राज भी कश्यप हैं, लेकिन वे राम भक्त हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप