लखनऊ

विधान परिषद में सपा सदस्यों से सीएम योगी ने कहा- धीरे-धीरे सबको डोज देता रहूंगा, ज्यादा गर्मी दिखाने की जरूरत नहीं

गुरुवार को विधान परिषद (Vidhan Parishad) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) व विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।

less than 1 minute read
Feb 25, 2021
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

लखनऊ. गुरुवार को विधान परिषद (Vidhan Parishad) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) व विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। गरमागर्मी इतनी बढ़ गई कि सीएम को उन्हें अनुशासन में रहने की बात तक कहनी पड़ गई। सीएम योगी किसानों को लेकर सदन को संबोधित कर रहे थे कि इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सदस्य शोर मचाने लगे। इसपर सीएम योगी नाराज हुए और उन्होंने पहले मुस्कुरा कर सभी से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। न मानने पर सीएम ने बातों बातों में माहौल गर्मा दिया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता ज्यादा गर्मी ना दिखाएं, जो जिस भाषा को समझता है, उन्हें उसी भाषा में समझाया जाता है। मैं जानता हूं कि आप किस प्रकार की भाषा व किस प्रकार की बात सुनते हैं। उसी प्रकार का डोज भी मैं समय-समय पर देता हूं। उन्होंने सभी को कहा कि यह उच्च सदन है। आप सदन में पहले अपना आचरण सुधारें। आप बोलते हैं, तो सुनने की आदत भी डालें। मैं सबके पेट का दर्द दूर कर दूंगा।

मर्यादा का पालन कीजिएः सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐसे तेवर से समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में सदस्य आक्रोशित हो उठे। वह लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई। सीएम ने कहा कि यहां पर किसी को भी गर्मी दिखाने की जरूरत नहीं है। यह उच्च सदन है, इसकी मर्यादा का पालन कीजिए और पालन करना सीखिए। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद भी विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा नहीं रुका।

Published on:
25 Feb 2021 09:51 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो