लखनऊ

मूसलाधार बारिश और बाढ़ में CM Yogi बने संकटमोचक: राहत से पीड़ितों को मिली नई जिंदगी की राह

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाए, जिससे पीड़ितों को राहत मिली और उनकी जिंदगी की गाड़ी फिर से पटरी पर आ सकी।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2024, 3:56 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में आई बाढ़ ने हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे लोग अपने घरों को छोड़ने और बाढ़ शरणालय में शरण लेने पर मजबूर हो गए। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कार्रवाई की और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई।

योगी सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को दी नई जिंदगी की राह, राहत कार्यों से मिली संजीवनी

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों का दर्द बांटते हुए उन्हें समुचित मुआवजा दिलाया, रहने और खाने की उचित व्यवस्था कराई और नए घर बनाने के लिए सहायता राशि भी प्रदान की। इसके अलावा, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को इस आपदा में खो दिया, उन्हें सहायता राशि के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से उनके दुख में शामिल होकर सांत्वना दी।

राजेश कुमार, लखीमपुर खीरी।

पहले की सरकारों में मिलते थे फॉर्म, योगी सरकार में मिल रहा है वास्तविक लाभ

लखीमपुर खीरी के राजेश कुमार से लेकर सीतापुर के सुकुमार तक, कई लाभार्थियों ने बताया कि कैसे पहले की सरकारों में केवल आवेदन फॉर्म भरवाए जाते थे, लेकिन योगी सरकार में उन्हें वास्तविक लाभ मिला। वहीं, पीलीभीत के सोहन लाल ने बताया कि बाढ़ में घर क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्हें न केवल सहायता धनराशि मिली बल्कि दूसरी जगह घर बनाने के लिए जमीन भी दी गई।

सज्जन लाल hardoi

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्यों के दौरान सरकारी योजनाओं से जुड़े अन्य लाभ भी दिए गए। सीएम योगी की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने न केवल बाढ़ पीड़ितों को राहत दी बल्कि उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने में मदद की।

यह भी पढ़ें:

Updated on:
24 Aug 2024, 3:56 PM IST
Published on: