लखनऊ

Kamlesh Tiwari Murder case: आखिरकार सीएम योगी ने तोडी़ चुप्पी, परिवार से मिलने की मांग पर कहा यह

चुनावी प्रचार प्रसार में व्यस्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार कमलेश तिवारी हत्याकांड पर चुप्पी तोड़ी है और सख्त लहजे में मजुरिमों को पकड़ने व परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 4:10 PM IST
Kamlesh Tiwari case
Kamlesh Tiwari case

लखनऊ. चुनावी प्रचार प्रसार में व्यस्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार कमलेश तिवारी हत्याकांड पर चुप्पी तोड़ी है और सख्त लहजे में मजुरिमों को पकड़ने व परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मामले पर बयान देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर कहा कि जिस किसी ने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उसने दशहत फैलाने के लिए यह शरारत की है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें तीन को गुजरात व दो लोगों को यूपी से पकड़ा गया है। शेष लोगों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए लगातार जगह-जगह दबिशें दी जा रही है। वहीं मामले की विवेचना के लिए स्पेशल इंन्वेस्टिगेशन टीम तैयार की गई है और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीेएम ने कहा कि मैं खुद इसकी समीक्षा करूंगा।

सीएम योगी ने कहाकि इस प्रकार की वारदात को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगी। दशहत और भय फैलाने वालों के मंसूबों को कुचल दिया जाएगा। जो भी इस घटना में सलिप्त होगा, वह बख्शा नहीं जाएगा। कमलेश तिवारी के परिवार की उनसे मिलने की मांग पर सहमति जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं सबसे मिलता हूं। उन्होंने इच्छा जताई है और वो यदि मिलने आएंगे तो मैं उनसे मिलूंगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं हैं।

सीएम योगी ने मांगी थी विसतृत रिपोर्ट-

इससे पूर्व शुक्रवार को सीएम योगी ने अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व यूपी पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह से मामले की विस्तृत रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर तलब की थी। शनिवार शाम तक उन्हें मामले की रोपोर्ट सौंप दी है।

Published on: