लखनऊ

UP Cabinet Meeting: सीएम योगी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक

UP Cabinet Meeting मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट बैठक की जाएगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। जानें वह अहम प्रस्ताव क्या हैं
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2022, 7:22 AM IST
Feature image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता मंगलवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में करीब 11 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। कैबिनेट बैठक में आज प्रदेश में मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और निरीक्षकों के सेवा संवर्गों का वाणिज्यकर विभाग में विलय किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को होने वाली योगी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के संबंधित संवर्गों में संविलयनकरण सेवा नियमावली-2022 कैबिनेट में पेश की जाएगी। कैबिनेट बैठक में निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने का प्रस्ताव, नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन महाविद्यालयों को संबंधित राज्य विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय के रूप में संचालित करने और फतेहपुर जिला चिकित्सालय के सात जीर्णशीर्ण भवनों को ध्वस्त करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।

कई प्रस्ताव पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक खरब डॉलर की बनाने के लिए सलाहकार चयन का प्रस्ताव और जिला स्तर पर अनुपयोगी 125 वाहनों के स्थान पर 125 नए वाहन खरीदने और जिला एवं क्षेत्र पंचायत आकस्किम व्यय नियमावली 1972 में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

विधान परिषद : 11 अगस्त को होगा उप चुनाव

विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर उप चुनाव 11 अगस्त को होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन से एक सीट खाली हुई है, जबकि दूसरी विधायक निर्वाचित होने के बाद पूर्व एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे से रिक्त हुई है। 25 जुलाई को अधिसूचना जारी करने के साथ ही इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 1 अगस्त को नामांकन और 2 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 अगस्त तक नाम वापसी और 11 अगस्त को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी। सदस्य संख्या देखते हुए दोनों सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

Published on: