लखनऊ

यूपी का लाल हुआ शहीद, सीएम योगी ने 25 लाख आर्थिक सहायता का किया ऐलान, साथ ही की यह घोषणा

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए यूपी का लाल रामवीर सिंह शहीद हो गया।
less than 1 minute read
Aug 02, 2019
Feature image

मथुरा। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों (Terrorist) से लड़ते हुए यूपी का लाल रामवीर सिंह (Ramveer Singh) शहीद हो गया। सीएम योगी (CM Yogi) ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में जनपद मथुरा (Mathura) के शहीद जवान रामवीर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ने उनकी शहादत को शत शत नमन करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें मथुरा के कोसीकलां के गांव हुलवाना निवासी रामवीर सिंह शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में वह सबसे आगे थे व कई आतंकियों उन्होंने गोलियां मारी थी।

सीएम योगी 25 लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता-

सीएम योगी ने शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में उनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इस वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सम्पूर्ण देश वीर सपूतों के परिजनों के साथ खड़ा है।

Published on:
02 Aug 2019 11:14 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब