लखनऊ

CM Yogi Good Decision: यूपी में बदले जाएंगे ये दो नियम, योगी सरकार ने परिवारों की ‘दरार’ रोकने के लिए लिया अहम फैसला

CM Yogi Good Decision: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही दो नियमों में बदलाव करने जा रही है। इससे संपत्ति बंटवारे को लेकर परिवारों में होने वाली विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Aug 07, 2024
CM Yogi Good Decision: यूपी में बदले जाएंगे ये दो नियम, योगी सरकार ने परिवारों की 'दरार' रोकने के लिए लिया अहम फैसला
CM Yogi Good Decision: यूपी में बदले जाएंगे ये दो नियम, योगी सरकार ने परिवारों की 'दरार' रोकने के लिए लिया अहम फैसला

CM Yogi Good Decision: यूपी में योगी सरकार ने परिवारों में सद्भाव बनाए रखने के लिए अहम निर्णय लिया है। इसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुरखों की संपत्तियों के बंटवारे की प्रक्रिया को सरल करने का निर्देश दिया है। योगी ने कहा कि पुरखों की संपत्तियों का बंटवारा मात्र 5000 के स्टांप पर कराने की सुविधा दी जाए। सीएम के आदेश के बाद स्टांप एवं निबंधन विभाग जल्द ही इसका कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगा।

सीएम योगी ने क्या कहा?

लखनऊ में मंगलवार को एक बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा "पुरखों की संपत्ति के बंटवारे में अधिक खर्च के कारण संपत्तियों के पारिवारिक विभाजन के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके चलते कोर्ट केस भी होते हैं। पुरखों की संपत्ति बंटवारे में न्यूनतम स्टांप शुल्क होने से परिवार के बीच सेटलमेंट आसानी से हो सकेगा। साथ ही विवाद की स्थिति भी नहीं बनेगी।"

इन दो नियमों में जल्द होगा बदलाव

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि एक परिवार के सदस्यों के बीच अचल संपत्ति के बंटवारे और जीवित व्यक्ति द्वारा अपनी संपत्ति को अपने परिवारीजनों के नाम किए जाने पर देय स्टांप शुल्क 5000 रुपये रखा जाए। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि नियम-45 में खानदानी संपत्ति बंटवारे को नियम 58 में संशोधन करते हुए 5000 रुपये लेने का प्रावधान होगा।

Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब