लखनऊ

कोविड प्रोटोकॉल के साथ निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा, जरूरी होगी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट

CM Yogi instructions for Kaawan Yatra followed with Covid protocol- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा (Kaawan Yatra) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी में कोविड प्रोटोकॉल के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि ‘पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोविड प्रोटोकॉल के साथ निकाली जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 11:26 AM IST
CM Yogi instructions for Kaawan Yatra followed with Covid protocol
CM Yogi instructions for Kaawan Yatra followed with Covid protocol

लखनऊ. CM Yogi instructions for Kaawan Yatra followed with Covid protocol. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा (Kaawan Yatra) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी में कोविड प्रोटोकॉल के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि ‘पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोविड प्रोटोकॉल के साथ निकाली जाएगी। आवश्यकता के अनुसार आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता भी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांवड़ संघों से संवाद कर न्यूनतम लोगों की सहभागिता का अनुरोध किया जाए और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड राज्यों से संवाद कर यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जायें।

हर स्तर पर कांवड़ संघों से संवाद स्थापित किया जाए

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने श्रावण मास में 25 जुलाई से निकलने वाली भगवान शिव के भक्तों की कावड़ यात्रा की सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर एक स्तर पर कांवड़ संघों से संवाद स्थापित किया जाए ताकि अनावश्यक भीड़ न हो और कोविड के सम्बन्ध में सतर्कता व सावधानी के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

Published on: