लखनऊ

सीएम योगी का सभी अधिकारियों, डीएम व एसपी को आदेश, रोज सुबह 9 बजे करें यह काम

यूपी की सुस्त कार्यव्यवस्था से नाराज सीएम योगी ने सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं। विकास कार्यों को समय से पूरा करने व जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरता देख सीएम योगी अफसरों को लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2019, 4:48 PM IST
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ. यूपी की सुस्त कार्यव्यवस्था से नाराज सीएम योगी ने सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं। विकास कार्यों को समय से पूरा करने व जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरता देख सीएम योगी अफसरों को लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अफसरों से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने की भी बात कही थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से दागी अफसरों व कर्मचारियों को जबरन सेवा से रिटायर करने की चेतावनी भी दी थी। ऐसा कर उन्होंने साफ संकेत दे दिए हैं कि वर्षों से एक ही स्थान पर पैर जमाए बैठे अफसर यदि ठीक से काम नहीं करेंगे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। शुक्रवार को इसी कड़ी में उन्होंने एक और निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी अफसरों को सुबह 9 बजे अपने कार्यालय पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है।

सीएम योगी ने जारी किए निर्देश-
सीएम दफ्तर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया गया कि "उन्होंने सूबे के अधिकारियों-जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों- को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।" बताया जा रहा है कि ऐसा न करने पर उनका वेतन भी काटा जा सकता है।

सीएम को मिल रही थी शिकायत-

दरअसल कुछ दिन पूर्व ही सीएम योगी ने अधिकारियों को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कार्यालयों में जनता दरबार लगाने का फरमान जारी किया था, लेकिन कई अधिकारी तो सुबह 9 बजे दफ्तर ही नहीं पहुंच रहे थे। सीएम योगी को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। आखिरकार उन्होंने इसका संज्ञान लिया और कड़ा रूख अख्तियार करते हुए यह हिदायत दी है।

Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज