लखनऊ

रामलला के दर्शन के लिए सीएम योगी, मंत्री और विधायक जाएंगे अयोध्या, मस्जिद जाने पर सतीश महाना ने दिया जवाब

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वहीं, अब यूपी विधानसभा के सभी सदस्य 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।

less than 1 minute read
Feb 07, 2024
CM Yogi Minister Satish Mahana and MLA visit Ayodhya for darshan of Ram Lalla on 11 Feb

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी यूपी के विधायक 11 फरवरी को राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इसमें सत्ता और विपक्ष के विधायक भी हैं। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में सभी विधायकों को रामलला का दर्शन करने के लिए न्योता दिया। अब ये देखना होगा कि विपक्ष के विधायक साथ में जाते हैं या नहीं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि 11 फरवरी को सुबह 8 बजे विधान भवन में सभी विधायक इकट्ठा होंगे। यहीं से हम सभी लोग बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 11 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर प्रसाद चढ़ाएंगे और आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर जाएंगे। 2 बजे तक दर्शन करेंगे और 3 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विधायक अपने साथ जीवन साथी को ले जा सकते हैं अयोध्या
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से वह विधायकों को अयोध्या चलने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। लेकिन किसी सदस्य का अयोध्या चलना बाध्यकारी नहीं है। विधायक चाहें तो अपनी पत्नी या पति को ले चल सकते हैं लेकिन कोई अपने साथ सहायक नहीं जा सकेगा।

मस्जिद जाने के सवाल पर क्या बोले स्पीकर?
वहीं, संभल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि अयोध्या दौरे के दौरान विधायकों को धन्नीपुर जाने की भी अनुमति दी जानी चाहिए, जहां पर अदालत के आदेश पर आवंटित भूमि पर मस्जिद का बन रही है। इस पर स्पीकर ने कहा कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए। जब वहां की कमेटी आने का आग्रह करेगी तो वहां जाने पर विचार करेंगे।

Updated on:
07 Feb 2024 09:51 am
Published on:
07 Feb 2024 09:48 am