लखनऊ

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, साथ ही की यह अपील

सीएम योगी ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2020, 6:30 PM IST
CM yogi
CM yogi

लखनऊ. सीएम योगी ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है।

सीएम योगी ने कहा कि वो घर पर ही ईद की नमाज़ अदा कर त्योहार मनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रभावी पेट्रोलिंग से यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए।

सोमवार को मनाई जाएगा ईद-उल-फित्र-

इदारा-ए-शर‌इया फिरंगी महल से मरकज़ी रूइयत-ए-हिलाल कमेटी फिरंगी महल के सदर काज़ी-ए-शहर लखनऊ मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने ऐलान किया है के आज 29 रमजान उल मुबारक को शव्वाल उल मूकर्रम के चांद की तस्दीक नहीं हुई है। लिहाजा 25 म‌ई 2020 दिन सोमवार को ईद-उल-फित्र मनाया जाएगा। शिया मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ऐलान किया है कि 29 रमजान का चांद नहीं हुआ। रविवार को 30वा रोज़ा होगा वहीं सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

Published on: