scriptयूपी सरकार का आदेश- विमान से आएंगे, क्वारेंटाइन में जाएंगे, इन्हें मिलेगी राहत | new guidelines for passengers coming in UP by flight | Patrika News
लखनऊ

यूपी सरकार का आदेश- विमान से आएंगे, क्वारेंटाइन में जाएंगे, इन्हें मिलेगी राहत

सोमवार को शुरू होने जा रही हवाई सेवा को लेकर यूपी में यात्रियों के लिए दिशा-निर्दश जारी हो गए हैं।

लखनऊMay 24, 2020 / 05:07 pm

Abhishek Gupta

amit mohan

Amit Mohan

लखनऊ. सोमवार को शुरू होने जा रही हवाई सेवा को लेकर यूपी में यात्रियों के लिए दिशा-निर्दश जारी हो गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदेश में आ रहे हर यात्री को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन होना पड़ेगा। वहीं केवल व्यापार के लिए आ है लोगों के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं होगा। अगर किसी के पास होम क्वॉरन्टीन की सुविधा नहीं है तो उसे सरकारी स्तर पर की गई व्यवस्था में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Corona: यहां एक साथ मिले 25 नए संक्रमित, यूपी में हुईं एक दिन में रिकॉर्ड मौतें

हवाई यत्रियों के लिए 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन रहना जरूरी-
अमित मोहन ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रही हवाई सेवा को लेकर यूपी सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार जो भी यात्री हवाई सेवा के माध्यम से यूपी आएंगे उन्हें एक वेब लिंक दिया जाएगा। हवाई यात्रा से आने वाले सभी यात्रियों को एयर पोर्ट से निकलने से पहले ही अनिवार्य रूप से यूपी की प्रमुखता से दर्शाई गई वेबसाइट https://reg.upcovid.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन आदि में दिक्कत होने पर 1800-180-514 नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिनकी यूपी में वापसी हो रही है या फिर जो यहीं पर रहते हैं उनको 14 दिन के लिए होम क्वारेंटीन में रहना होगा। वहीं जो लोग किसी व्यापार के लिए आ रहे हैं, उनकी यात्रा छोटी होनी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए क्वारेंटाइन जरूरी नहीं होगा, बशर्ते उनकी यात्रा सीमित होगी और वह कनटेमनेट जोन में नहीं जाएंगे या वहां नहीं रुकेंगे। वह जहां रहेंगे उन्हें वहां का विवरण देना होगा।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव की बहू ने वापस आ रहे प्रवासियों में बांटा भोजन-पानी, देखें वीडियो

श्रमिक ने किया उल्लंघन तो रखे जाएंगे कोरोना संदिग्धों के साथ-
अमित मोहन ने बताया कि भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक वापस आ रहे हैं। उनका सर्वेक्षण किया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रवासियों में लक्षण मिले हैं। इसलिए ग्राम स्तर पर जिन्हें जिम्मेदारी दी गई हैं वह उन्हें होम क्वारेंटाइन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि प्राइवेट अस्पतालों भी अब इमेरजेंसी सर्विस शुरू कर दी गई है। अन्य सर्जरीज के लिए भी अस्पताल तैयार हैं। वहीं आशा वर्करों के माध्यम से 6,07,147 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। उन्होंने हिदायत भी दी कि यदि वापस आ रहे श्रमिक क्वारेंटाईन का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उन्हें कोरोना संदिग्धों के साथ रखा जाएगा।

Home / Lucknow / यूपी सरकार का आदेश- विमान से आएंगे, क्वारेंटाइन में जाएंगे, इन्हें मिलेगी राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो