लखनऊ

उन्नाव बच्ची गैंगरेप मामला: सीएम योगी ने कहा- आरोपी तत्काल हो गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई की जाए

उन्नाव एक बार फिर जघन्य अपराधिक वारदात के कारण चर्चा में आ गया है। यहां एक 9 वर्षीय लड़की का होली के दिन सामूहिक बलात्कार किया गया.
2 min read
Mar 11, 2020
yogi.jpeg
Yogi

लखनऊ. उन्नाव एक बार फिर जघन्य अपराधिक वारदात के कारण चर्चा में आ गया है। यहां एक 9 वर्षीय लड़की का होली के दिन सामूहिक बलात्कार किया गया। इलाज के दौरान कानपुर के अस्पताल में बच्ची ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मामले से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। बच्ची के बलात्कार के बाद बुधवार को राजनीति भी गर्मा गई। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला किया और पूछा कि प्रदेश में आखिर कब तक बच्चों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। मामला गर्माता देखे सीएम ने अधिकारियों को तुरंत जांच कर अपराधी की गिरफ्तारी व उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बच्ची के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

तत्काल हो गिरफ्तारी- सीएम

सीएम योगी ने मृतक बालिका के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उन्नाव प्रकरण के विवेचना कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि कानून की कड़ी से कड़ी सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर विवेचना कार्रवाई का अनुश्रवण करें। सीएम योगी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

यह था मामला-

मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र का है। जगां मंगलवार को होली के मौके पर गांव में फाग कार्यक्रम देखने के लिए घर नौ वर्षीय बालिका घर से निकली थी। लेकिन कुछ हैवानों ने उसको अगवा कर खेतों में ले गए। काफी देर न मिलने पर परिवार वाले खोजबीन करने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा सभी के होश उड़ गए। परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए, जहां से हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को उपचार के बाद बच्ची की मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव व आक्रोश का महौल है। कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।

Updated on:
11 Mar 2020 10:57 pm
Published on:
11 Mar 2020 10:57 pm