लखनऊ

सीएम योगी ने भाजपा दलित नेताओं की शिकायत पर दिया बयान

भाजपा के दलित नेेताओं द्वारा सीएम योगी और केंद्र सरकार से नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है।

2 min read
Apr 06, 2018
BJP Office
BJP Office

लखनऊ. भाजपा के दलित नेेताओं द्वारा सीएम योगी और केंद्र सरकार से नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। बीते दिनों बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले और रॉबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल ने दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। आज आखिरकार सीएम योगी ने इन मुद्दों पर सफाई दी है और कहा है कि सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर रही-

भाजपा पार्टी कार्यालय में 38वें स्थापना दिवस के मौके पर सीएम योगी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर रही है। भारत बंद के दौरान जो हुआ है, उसके लिए पहले ही कह दिया गया था कि आगजनी दंगा करते हुए जो चिन्हित हुए हैं उनके खिलाफ कार्यवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल ने पीेएम को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सपा सरकार के दौरान जब गुंडा राज चल रहा था, तब उन्होंने अपने भाई और आदिवासी दलित नेता जवाहर खरवार को चंदौली में नौगड़ ब्लॉक का प्रमुख पद जिताया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में उनके भाई को ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने की साजिश रची जा रही है।

भाजपा शासन में बिजली व्यवस्था सुधरी-

इससे पहले सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए यूपी में विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम विकास की योजनाओं को लेकर तेजी से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार में 37 लाख से अधिक गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया हया है साथ ही उन्हें बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। जब हम सरकार में आये थे तब यहां 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था, लेकिन अब 32 लाख परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिया गया है। सभी लोग जानते हैं कि भाजपा शासन में विद्युत आपूर्ति सुधरी है।

Updated on:
06 Apr 2018 04:16 pm
Published on:
06 Apr 2018 04:05 pm