लखनऊ

इस प्रदेश के सीएम ने उन्नाव रेप पीड़िता व परिजनों से की यह अपील, तो सीेएम योगी ने तुरंत दिया जवाब

उन्नाव गैंगरेप मामले ने प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 11:28 PM IST
cm yogi
Yogi

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप (Unnao gangrape) मामले ने प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा मामले को दिल्ली ट्रांसफर किए जाने ने यह साफ कर दिया है कि विधायक कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh Sengar) के दबदबे के चलते मामले में निष्पक्ष जांच हो ही नहीं पाएगी। वहीं कई लोग यूपी को लड़कियों के लिए असुरक्षित भी समझने लगे है। इनमें से एक है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री (Madhya Pradesh CM) कमलनाथ (Kamalnath) जिन्होंने पीड़़िता व उनके परिजनों उनके राज्य में आकर रहने की अपील की है। इस पर सीएम योगी (CM Yogi) ने तुरंत जवाब भी दिया है।

एमपी सीएम ने की यह अपील-

एमपी सीएम ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उन्नाव दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला स्वागत योग्य। यूपी को असुरक्षित मान छोड़ने का निर्णय ले चुकी पीड़िता की माँ व परिजनों से में अपील करता हूँ कि वे सभी मध्यप्रदेश आकर बसने का निर्णय लें। हमारी सरकार आपके पूरे परिवार को सम्पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगी। बच्ची का हम बेहतर इलाज कराएंगे। उसकी बेहतर शिक्षा से लेकर सम्पूर्ण दायित्व हम निभाएंगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं होने देंगे। दिल्ली केस ट्रांसफ़र होने पर आपके दिल्ली आने- जाने की भी पूर्ण व्यवस्था करेंगे। बच्ची का प्रदेश की बेटी की तरह हम ख़याल रखेंगे।

सीएम योगी ने दिया जवाब-

कमलनाथ के बहाने ही सही लेकिन पहली बार सीएम योगी ने मामले पर बयान दिया। उन्होंने मध्यप्रदेश सीएम को मामले पर राजनीति करता देख कहा कि कम से कम कांग्रेस इस तरह का उपदेश न दे, राजनीति करिए लेकिन गरिमा, सुचिता बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि बेटियां बांटी नहीं जाती। बेटियों को लेकर ओंछी राजनीति न करिए, क्योंकि बेटियां, बेटियां होती होती हैं।

Updated on:
2 Aug 2019, 11:28 PM IST
Published on: