लखनऊ

सीएम योगी को भाये अमिताभ बच्चन, कुंभ मेले की ब्रांडिंग कराएगी राज्य सरकार

प्रदेश सरकार इस बार कुंभ मेले की ब्रांडिग बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से कराने की तैयारी में हैं।

2 min read
May 05, 2018

लखऩऊ. यूपी की योगी सरकार अभी से तीर्थराज प्रयाग में कुंभ के मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस कुंभ की ब्रांडिंग को लेकर भी योगी आदित्यनाथ ने विचार विमर्श करना शुरू कर दिया है। लखनऊ के पर्यटन विभाग के आला अधिकारियों ने बताया है कि प्रदेश सरकार इस बार कुंभ मेले की ब्रांडिग बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से कराने की तैयारी में हैं। कुंभ मेले की ब्रांडिग प्रक्रिया को लेकर प्रचार प्रसार विभाग के अफसर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से बहुत जल्दी ही मुलाकात करेंगे।

वैश्विक प्रचार प्रसार की प्रक्रिया अभी से शुरू

बताया जा रहा है कि अगली साल 2019 में उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयाग में कुंभ के वैश्विक प्रचार प्रसार की प्रक्रिया योगी सरकार ने अभी से शुरू कर दी है। तीर्थराज प्रयाग में अगली साल होने वाले कुंभ को मेले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। जिससे कुंभ के मेले में किसी प्रकार की कोई भी कमी न रह जाए।

कुंभ में सभी पर्यटकों को बुलाने की ठानी

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ही कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन सचिव व यूपी के मुख्य सचिव के साथ एक समीक्षा बैठक की थी। बैठक में इस बार यह तय किया कि देश के लगभग सभी छह लाख गावों और दुनिया के सभी 192 देशों से पर्यटकों को कुंभ के मेले में किस प्रकार बुलाया जा सकता है। अब उन्होंने इस बार तीर्थराज प्रयाग में अगली साल होने वाले कुंभ में सभी पर्यटकों को बुलाने की ठान ली है और इसके लिए उन्होंने कुंभ की ब्रांडिंग बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से कराने का फैसला लिया है।

अमिताभ बच्चन की फेन फॉलोइंग सबसे ज्यादा

पर्यटन विभाग ने भी विदेशों में रहने वाले भारतीयों को कुंभ के लिए आकर्षित करने की कोशिश करेगी। इसलिए कुंभ को लेकर बड़े पैमाने पर व्यापक प्रचार प्रसार के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से कुंभ की ब्रांडिंग कराए जाने की योजना तैयार की गई है। क्योंकि पर्यटन विभाग के सर्वे के दौरान सामने आया है कि पूरी दुनिया में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फेन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। इसलिए यह योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। योगी सरकार का तो अमिताभ बच्चन से टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया पर कुंभ की ब्रांडिंग कराने का इरादा भी है।

Published on:
05 May 2018 01:37 pm
Also Read
View All